रेलवे द्वारा रेल भर्ती बोर्ड परीक्षा के दौरान यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु भिवानी-साबरमती-भिवानी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04707, भिवानी-साबरमती परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.06.22, बुधवार को भिवानी से 04.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11.35 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान कर 23.10 बजे साबरमती पहुचेगी। अजमेर में इस गाड़ी का आगमन/ प्रस्थान समय 14.45/14.55 बजे, ब्यावर में 15.45/ 15.47 बजे मारवाड़ जं 16.52/16.54 बजे, फालना 17.33/17.35 बजे और आबू रोड में 19.00/19.10 बजे रहेगा |
इसी प्रकार गाडी संख्या 04708, साबरमती-भिवानी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.06.22, गुरूवार को साबरमती से 19.45 बजे रवाना होेकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 07.05 बजे आगमन व 07.15 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे भिवानी पहुॅचेगी। अजमेर में इस गाड़ी का आगमन/ प्रस्थान समय दिनांक 17.06.22 को 04.30/04.40 बजे, ब्यावर में 03.28/ 03.30 बजे मारवाड़ जं 02.18/02.20 बजे, फालना 01.15/01.17 बजे और आबू रोड में 23.45/23.55 बजे (16.06.22 को) रहेगा |
यह रेलसेवा मार्ग में रेवाडी, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, ब्यावर, मारवाड जं., फालना आबूरोड, पालनपुर व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर