अजमेर ! पुलिस अधीक्षक अजमेर के आदेशों की पालना में आज सिविल लाईन थाना,अजमेर के 2 उप निरीक्षक, 9 मुख्य आरक्षी एवं 14 आरक्षी का स्थानान्तरण होने पर क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल के नेतृत्व में भावभीनी विदाई दी । इस अवसर पर सभी स्थानांतरित पुलिस कार्मिकों का साफा,माला पहना कर अभिनंदन किया एवं उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह में थानाधिकारी अरविन्द चारण,हनुमान सिंह,चेतन सिंह,अर्जुन कुमार,रूपचन्द महावर,अरुण कुमार तुनवाल,कन्हैया लाल तुनवाल,भावेश महावर,भानु भाटी,कुशाल मेघवंशी,मोहित चौहान एवं वार्ड के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।