अजमेर 14 जून ( ) अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है मोदी सरकार | कभी सी बी आई, कभी प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) व अन्य संस्थाओं के माध्यम से विपक्षी पार्टी के नेताओं को दबाव में लेने का प्रयास कर रही है।जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने ईडी के नोटिस को पूरी तरह से राजनीतिक कृत्य बताया |
जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा कि भाजपा नित, केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों,से बेतहाशा बढ़ रही महंगाई पैटोल डीजल और रसोई गैस के दाम , युवाओं में बेरोजगारी, देश में आर्थिक मंदी | देश को चन्द हाथों में बेच देने व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह की तानाशाही व अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष कर रही कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी को नेशनल हेराल्ड मामले में ई डी द्वारा सम्मन जारी करने व उसके विरोध में अहिंसावादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं कार्यकर्ताओं को बाडर पर ही जबरन रोकने व गिरफ्तार करने की कार्यवाही मोदी सरकार की तानाशाही व लोकतंत्र का गला घोंटने के समान है।
जय शंकर चौधरी ने आरोप लगाया है कि ई डी ऑफिस जा रहे श्री राहुल गांधी के साथ कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च करके उनके साथ जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोक देने एवं धारा 144 लगा कर दमन कारी तरीके अपनाये जा रहे हैं | जबरन रणजीत सिंह सुरजेवाला को दिल्ली पुलिस द्वारा तानाशाही रवैया अपना कर जबरन उठाया है |कल जब कांग्रेस के नेता वहीं धरने पर बैठ गये तो पुलिस ने धरना दे रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सांसद श्री रणजीत सिंह सुरजेवाला सहित मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री जयराम रमेश, श्री मुकुल वासनिक, श्री दिग्विजय सिंह, श्री दीपेंद्र हुड्डा, श्री पवन खेड़ा सहित अनेक नेताओं को हिरासत में ले लिया जो लोकतंत्र की हत्या कर गला घोंटने के समान है।
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहले भी इस देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया है व हजारों की संख्या में जेल गए हैं व अपने प्राणों की आहुति भी दी है ,एक बार फिर कांग्रेसजन इन लोकतंत्र के हत्यारे व तानाशाहों के जुल्मों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार हैं | हम जनता के सामने इनको बेनकाब करके रहेंगे। पहले लडें थे गौरों से, अब लडेगें चोरों से | कांग्रेस जन,सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करते रहेगें और संघर्ष जारी रहेगा |जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, रामलाल नगवाडा, राकेश मैवाडा, जितेन्द्र चौधरी, मानसिह रावत, विवेक कड़वा, सुरेश पाराशर, ज्ञान चंद गोखरू, मूलचंद कोली, चेतन दास रेगर, राजेन्द्र जैवलिया, मस्तराम पादडा, महमुद खान, वजीर खान, विनोद चौहान सहित कई अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा,एवं केन्द्र की मोदी सरकार की दमन कारी नीतियों के विरोध में सदैव संघर्ष करते रहेंगे |
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल