गणिनी आर्यिका 105 संगम मती माताजी के पावन कदम अजमेर की ओर बढ़ते चले आ रहे हैं छतरी योजना विद्यासागर तपोवन जैन मंदिर बड़ा धड़ा पंचायत में यह चतुर्मास होने जा रहा है माता जी अभी किशनगढ़ में विराजमान है अजमेर का सौभाग्य है कि 6 वर्षों बाद एक अनुपम चातुर्मास अजमेर के श्रद्धालुओं को मिल रहा है 6 वर्षों बाद होने वाले चतुर्मास हेतु अपार जनसमर्थन मुनि भक्तों का मिल रहा है आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज की परम शिष्या गणिनी आर्यिका105 संगम मती जी ससंघ में स्वयं माता जी के साथ एक आर्यिका एक क्षुल्लिका भी है चतुर्मास अध्यक्ष सुनील जैन होकरा व महामंत्री महावीर अजमेरा ने बताया कि धर्म नगरी किशनगढ़ में माताजी का अल्प प्रवास होगा उसके पश्चात किशनगढ़ से ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र जिनशासन क्षेत्र नाका मदार पाल बिचला मंदिर पार्श्वनाथ जिनालय केसरगंज मंदिर जाटियावास सरावगी मोहल्ला नसिया क्षेत्र सर्वोदय कॉलोनी सोनी नगर वीतराग विज्ञान भवन जैन मंदिर एमपीएस के पास पंचशील मंदिर छतरी योजना एवं पार्श्वनाथ कॉलोनी दर्शन यात्रा पूर्ण होने के पश्चात जैन मंदिर बड़ा धड़ा पंचायत विद्यासागर तपोस्थली छतरी योजना में चतुर्मास की स्थापना होगी चातुर्मास प्रारंभ होने के पूर्व पूज्य माताजी को संपूर्ण कॉलोनी मंदिरों में अल्प समय के लिए प्रवास कराया जाएगा
अजमेर के सभी मुनि भक्त माता जी के आगमन की प्रतीक्षा में पलक पावडे बिछाए बैठे हैं अजमेर की पावन धरा पर सदैव दिगंबर संतो को सम्मान मिलता है सभी महिला मंडल एवं पुरुष मंडलों से निवेदन है चतुर्मास में जुड़ कर असीम पुण्य की प्राप्ति करें माता जी के साथ विहार में सुनील जैन होकरा महावीर अजमेरा सुनील पालीवाल कमल सोगानी माणक बड़जात्या विपिन चांदीवाल कमल बड़जात्या गौरव पाटोदी अशोक अजमेरा सोनिया जैन आदि साथ चल रहे हैं
चातुर्मास अध्यक्ष
सुनील जैन होकरा
9414002256
महामंत्री महावीर अजमेरा
9414300258
श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच अजमेर