हमारे यहां जातियां, छुआछूत थी ही नहीं

केकडी 14 जून,(पवन राठी )
विद्या भारती संस्थान अजमेर द्वारा आयोजित पटेल आदर्श विद्या निकेतन केकड़ी में दिनांक 8 जून से 15 जून 2022 तक प्रारम्भ हुए नवीन आचार्य व राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रशिक्षण वर्ग 2022 के सप्तम दिवस के प्रथम सत्र में राजेन्द्र सिंह जिला सचिव विद्या भारती संस्थान, संजय शर्मा जिला निरीक्षक विद्या भारती संस्थान अजमेर व जिला प्रशिक्षण प्रमुख शक्ति सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द कुमार पारीक ने बताया कि जिला सचिव राजेन्द्र सिंह ने सामाजिक समरसता में विद्यालय की भूमिका विषय पर उन्होंने बताया की त्रेता युग में भगवान राम व शबरी का उदाहरण, भगवान राम ने समाज में अपना आदर्श स्थापित किया। सतयुग में राजा हरिश्चन्द्र, द्वापर में भगवान श्री कृष्ण व कलयुग में मीरा बाई, रैदासजी, गुरु गोविन्द सिंह जी के उदाहरण देते हुए अपने विचार रखे. हमारे यहां जातियां, छुआछूत थी ही नहीं ज़ब मुग़ल आये उन्होंने अपनी तलवारो के बल हिन्दुओ को जातियों में बाँटा. हमारे यहां तो महिलाये स्वतंत्र थी।

error: Content is protected !!