मानव अधिकार मिशन के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाया

अजमेर। मानव अधिकार मिशन अजमेर के पदाधिकारियों व सभी सहभागी सदस्यों द्वारा मानव अधिकार मिशन के स्थापना दिवस को उत्सव दिवस के रूप में उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष वी.पी सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता के जरिए बाल श्रम रोकने की शपथ दिलाई गई तथा श्रमिकों को काम करने वाले स्थानों पर उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने हेतु चर्चा व समाज में फैल रहे उत्पीड़न को कम करने के प्रति जागरूकता दिखाने पर उद्बोधन दिया। इस अवसर पर मिशन के मीडिया सचिव शास्त्री लोकेश शर्मा द्वारा सदस्यता बढ़ाने सेवा कार्य करने की रूपरेखा के साथ नारा दे कर सभी को शपथ दिलाई की उत्पीड़न को हटाना है, मानव अधिकार मिशन अपनाना है।
इसी क्रम में जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक अजमेर को मिलकर मिशन में सहयोग प्रदान करने हेतु पत्र व मिशन स्थापना दिवस का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक द्वारा सकारात्मक सहयोग मिला।ं
इस अवसर पर मिशन के पदाधिकारी अध्यक्ष वी पी सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, सचिन शर्मा, अशोक भारद्वाज, महिला उपाध्यक्ष अनीता खुराना, अर्चना जसराज शर्मा जिला संघटन मंत्री तरुण वर्मा, संघटन मंत्री सोहन सिंह दशाना ,गौरव गुंजन सिंह, महेंद्र मोहन बारोटीया , सोहन लाल भादा, प्रशांत पाटीदार और, नरेश कुमार साहू ,लीगल सेक्रेटरी धन सिंह उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!