दिनांक 14.06.2022। जिला प्रमुख का ध्येय सदैव जनकल्याण के साथ साथ कर्मचारी कल्याण पर भी रहा है जिला प्रमुख द्वारा जिला परिषद स्तर पर किसी तरह की नियुक्ति संबंधी कार्रवाई लम्बित नहीं रखी जाती है, एक-एक नियुक्ति हेतु भी जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन कराया जाता है ताकि पात्र व्यक्ति को जिला परिषद स्तर की कार्रवाई से एक दिन का भी विलम्ब नियुक्ति प्राप्त करने में न हो। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा जिला स्थापना समिति में राजस्थान मृतक आश्रितो के अनुकम्पा नियुक्ति नियम 1996 के तहत पंचायत समिति मसूदा में कार्यरत हैण्ड पंप मिस्त्री हरिराम सैन की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण उनके मृतक आश्रित पुत्र प्रकाष चन्द्र सैन को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान करने का अनुमोदन किया गया था। जिसके उपरान्त आज जिला प्रमुख अजमेर के करकमलो से श्री प्रकाष चन्द्र सैन को पंचायत समिति आवंटन आदेष उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ प्रदान किये। जिस पर मृतक आश्रित द्वारा जिला प्रमुख अजमेर का आभार प्रकट किया।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणांे को निस्तारित करने के दिये निर्देष
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। जिनमें कुछ विषेष प्रकरण निम्नानुसार है।
1. बाबूलाल साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी ने अवगत कराया कि अजमेर शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आनासागर पुलिस चौकी से लेकर फॉयसागर चौराहे तक पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदार फर्म की मिलीभगत के चलते तकनीकी मापदंडो के नियम विरूद्ध सड़क का पेवरीकरण सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। बाबूलाल साहू ने उक्त निर्माण की जॉच करवाने एवं ठेकेदार फर्म को राषि का भुगतान नही करवाने हेतु निवेदन किया है।
2. भागचन्द निवासी अजगरा केकडी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत रामपाली में विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं सरपंच द्वारा मिलीभगत कर महानरेगा कार्यो में अनियमितताऐं बरती जा रही है। प्रार्थी ने उचित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है।
3. रामेश्वर लाल कुमावत निवासी सिलोरा ने अवगत कराया कि खसरा संख्या 162/59 रकबा 28 बीघा आबादी ग्राम सिलोरा में स्थित है। भू माफियाओ द्वारा 2017 से पूर्व बावडी का निर्माण करवाकर अतिक्रमण की कोषिष की गई। प्रषासन को कई बार लिखने के बावजूद आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही की गई जिसका फायदा उठाकर भूमाफिया द्वारा दो छोटे कमरे व गाय भैस बांधने हेतु एक कच्चा कमरा, बाडा व पानी के टेंक का अवैध निर्माण कर लिया गया। प्रार्थी ने कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है।
4. गुलाब सिंह निवासी कडैल ने अवगत कराया कि प्रार्थी के घर के सामने आम रास्ते पर पड़ोस के अन्ने सिंह पुत्र श्री देवी सिंह द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रार्थी ने अतिक्रमण को हटवाने हेतु निवेदन किया है।
5. रतनलाल भील सरपंच, ग्राम पंचायत सतावडिया ने भाग संख्या 69 के बीएलओ ओमप्रकाष रेनवा के स्थान पर किसी अन्य बीएलओ को लगवाने हेतु निवेदन किया है।
6. सरपंच राममालिया ने जनता जल मिषन के तहत पानी की टंकी बनवाने हेतु निवेदन किया है।
उक्त सभी प्रकरणों में श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर ने तत्काल कार्रवाही करते हुऐ संबंधित अधिकारीयों को नियमानुसार कार्रवाही करने हेतु निर्देष प्रदान किये।
बैठक में श्री मुरारी लाल वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, कृषि अधिकारी, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदषेक, समाज कल्याण विभाग, श्रीमती पुष्पा सिंह, मुख्य आयोजना अधिकारी, श्री के.के.सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री विजय कुमार, उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री हरीष वरनजानी, अधिषाषी अभियंता, पंचायतीराज, श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता, नरेगा, श्री कमलेष सैनी, सहायक अभियंता, ग्रामीण प्रकोष्ठ, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दीपक कादीया
7737597589