14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर ब्लड बैंक केकडी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।
केकड़ी14 जून(पवन राठी) विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक राजकीय चिकित्सालय केकडी में सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर एव शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि केकडी नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इसी दौरान पीएमओ डॉ. गनपतराजपुरी , उपनियंत्रक डॉ. दुर्गेश रॉय, ब्लड बैंक चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक पारीक एव नर्सिंग अधीक्षक रामलाल धाकड़ भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दिप प्रजलवल कर पीएमओं डॉ गनपतराजपुरी के उदबोधन से हुई पीएमओ ने वर्ष के ब्लड बैंक के कार्यो के बारे विस्तार से बताया और कहा कि केकडी क्षेत्र में संस्थाओं और रक्तदाताओं के माध्यम से जरूरतमंदों की जो मदद की जा रही हैं वो सहरानीय है। नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने रक्तदान को ईश्वरीय सेवा कार्य बताया , रक्तदान क्षेत्र में कार्य कर रही 24 संस्थाओ सहित 31 रक्तदाताओं का संम्मान किया गया एव 23 रक्तदाताओं ने विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में रक्तदान किया। इसके पश्चात आये सभी रक्तदाताओं को भविष्य में जरुतमन्दों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान डॉ मुनेश गॉड, लेबटेक्निशियन , आनन्द पारीक , परवीन नागोरिया, महावीर झाँकल, पदम् जेन काउंसलर विनोद साहूआदि ने आगन्तुकों का अभिवादन किया।