आज दिनांक 16 जून 2022 – संजीवनी रक्त क्रान्ति संघ अजमेर के तत्वाधान में मदार स्थित भाटिया स्कूल में विषाल रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान षिविर का शुभारम्भ गणपति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
संजीवनी रक्त क्रान्ति संघ के सदस्य द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया कि संजीवनी रक्त क्रान्ति संघ अजमेर द्वारा विषाल रक्तदान षिविर प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक किया गया जिसमें 92 यूनिट रक्त सगं्रहित कर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय (ब्लड बैक) व जनाना चिकित्साय को सौपा गया जिसमें स्थानीय युवा एवं महिलाओ ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।
रक्त क्रान्ति संघ के सदस्यों ने उपस्थित लोगो को रक्तदान के प्रति जो भ्रांतिया बनी हुई है उसे निराकार बताते हुए ‘‘रक्तदान महादान’’ का संदेष दिया। षिविर समापन के पश्चात् जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय ब्लड बैक व जनाना चिकित्सालय की टीम को इस रक्तदान षिविर में अथक योगदान हेतु स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर धन्यवाद प्रदान किया साथ ही समस्त रक्तदाताओ को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।
षिविर के दौरान पायल जैन, सुरेंद्र गुर्जर, दिनेश जैन, लोकेश सिंह चौहान, विक्रम, नितिन, नितेश गर्ग, किंग सामरिया, कमल कुमार, केशव, भूपेश, आदि ने सहयोग प्रदान किया।
संजीवनी रक्तक्रान्ति संघ
अजमेर