ओखा-दिल्लीसराय-ओखा स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ओखा-दिल्ली सराय-ओखा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09523/09524, ओखा-दिल्ली सराय-ओखा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में ओखा से दिनांक 05.07.22 व 12.07.22 को (02 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से दिनांक 06.07.22 व 13.07.22 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। इस रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।

ठहराव
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु दादर-बीकानेर-दादर प्रतिदिन व अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक रेलसेवाओं का साबरमती स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
1. गाडी संख्या 14708, दादर-बीकानेर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 03.07.22 से साबरमती स्टेशन पर 22.16 बजे आगमन एवं 22.18 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 03.07.22 से साबरमती स्टेशन पर 22.01 बजे आगमन एवं 22.03 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 15270, अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 09.07.22 से साबरमती स्टेशन पर 17.48 बजे आगमन एवं 17.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 09.07.22 से साबरमती स्टेशन पर 07.13 बजे आगमन एवं 07.15 बजे प्रस्थान करेगी। उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-सामाख्याली रेलखण्ड पर वराही-वाघपुरा-छानसरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी:-
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवायें*
1. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 06.07.22 को बरेली से रवाना होगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-महेसाना-विरमगाम-धांगध्रा-सामाख्याली होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 07.07.22 को भुज से रवाना होगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया सामाख्याली-धांगध्रा-विरमगाम-महेसाना-
पालनपुर होकर संचालित होगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!