जिला प्रमुख अजमेर द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कर आमजन को पहुंचाई जायेगी राहत

दिनांक 18.07.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की प्रकृति अनुसार मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की जाती है। जनसुनवाई में जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, अधिषाषी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता सहित जिला परिषद अधीनस्थ विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जिनमें उपनिदेषक, महिला एवं बाल विकास विभाग, उपनिदेषक, समाज कल्याण विभाग, मुख्य जिला षिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) षिक्षा विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा विभाग एवं उपनिदेषक, कृषि विभाग उपस्थित रहते हैं। जिला प्रमुख को जनसुनवाई अन्तर्गत अधीनस्थ विभागो के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये जाते हैं। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा दिनांक 19.07.2022 मंगलवार अपरान्ह् 12ः15 बजे से जिला परिषद परिसर स्थित अपने कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में सदैव की भांति नियमानुसार कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुचाई जायेगी। गौरतलब है विगत मंगलवार को जिला प्रमुख द्वारा जिला परिषद एवं समस्त अधीनस्थ विभागों के जनसुनवाई निस्तारण रिपोर्ट की समीक्षा की गई थी। जिसमें जिला प्रमुख ने संतोष जाहिर किया था।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!