*वाया रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोंडा, मथुरा, बांदीकुई, जयपुर चलेगी*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दरभंगा-अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल (04 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 05537, दरभंगा-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.07.22 से 10.08.22 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 13.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 19.35 बजे आगमन व 19.45 बजे प्रस्थान कर 22.05 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05538, अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.07.22 से 11.08.22 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक गुरूवार को अजमेर से 23.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 01.40 बजे आगमन व 01.50 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सीतामढी, बैरगनियां, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहाँपुर, मथुरा, अछनेरा, बांदीकुई, जयपुर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।