*धार्मिक नगरी पुष्कर में स्थित जोगणिया धाम में आज बड़े ही धूमधाम से सातू बहनों के मंदिर का 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया । स्थानीय आई डी एस एम टी कॉलोनी में स्थित इस मंदिर की स्थापना आज से पंद्रह सालों पूर्व जगत कल्याण एवं मानव मात्र की सेवा के उद्देश्य से की गई थी । तब से लेकर आज दिन तक यह मंदिर और यहां के उपासक ज्योतिर्विद भंवरलाल वर्मा ना सिर्फ आर्थिक रूप से से पिछड़े हुए लोगो की मदद करने में जुटे है बल्कि माता रानी के आशीर्वाद से यहां आने वाले सैकड़ों लोगो को उनके शारीरिक कष्टों और पारिवारिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल रहा है ।*

*इस अवसर पर विख्यात राजस्थानी भजन गायक कोजाराम राव ने बायां सा धिराणियो के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां देकर मौजूद सभी श्रद्धालुओ का दिल जीत लिया । कार्यक्रम के अंत मे माता रानी की महाआरती उतारकर मौजूद सभी श्रद्धालुओ को भोजन प्रसाद वितरित किया गया । आपको बता दें कि बीते ढाई सालों के दौरान कोरोना महामारी के चलते स्थापना दिवस का पर्व बहुत ही सादगी से मनाया जाता रहा था । परंतु अब जब देश और दुनिया मे सभी जगह माहौल सामान्य हुआ है तो इस बार मंदिर का स्थापना दिवस भी बीते सालों की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।*
★ *जोगणियां धाम ट्रस्ट द्वारा बीते 15 सालों से लगातार जारी है मानव कल्याण हेतु सेवा कार्य ••••*
*गौरतलब है कि मंदिर के संस्थापक और जोगणिया धाम प्रभाती देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक भंवरलाल वर्मा द्वारा जिस उद्देश्य के लिए इस मंदिर की स्थापना की गई थी वह सेवा कार्य यह संस्था बीते 15 सालों से ना सिर्फ पुष्कर तीर्थ में बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार करती आ रही है । चाहे भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या हो या नवरात्रों के त्यौहार जरूरतमंद कन्याओं एवं महिलाओ की मदद , चाहे कोरोना महामारी जैसी भीषण त्रासदी में हजारो परिवारों तक राशन सामग्री पहुंचानी हो या रामदेवरे मेले में आने वाले हजारो श्रद्धालुओ की भीड़ को लंगर में भोजन ग्रहण करवाने की सेवा । यह संस्था हर समय हर जगह ना सिर्फ सबसे आगे रहती है बल्कि सभी जरूरतमंदों की कपड़ो से लेकर भोजन तक यहां तक कि कइयों की तो आर्थिक रूप से भी मदद करने को हमेशा तत्पर रहती है । सही मायनों में हर गरीब और पिछड़े लोगो के लिए यह संस्था मदद करने के लिए खड़ी नजर आती है । खास बात यह है कि एक और जहां आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो के लिए यह संस्था मदद करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है तो वही दूसरी और अब समाज मे जागरूकता फैलाकर महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में यह कदम बढ़ा चुकी है । इसी के तहत अभी हाल ही में संस्था द्वारा एक माह का निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स एवं डांस क्लासेज का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित गया था । जिसमें भारी संख्या में लड़कियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने आने वाले भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया । संस्था के सचिव प्रशांत वर्मा की माने तो आने वाले समय मे इनके द्वारा ऐसे ही और भी कई तरह के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर ना सिर्फ अपने परिवार और समाज को बल्कि इस प्रदेश और देश को भी आत्म निर्भर बना सके ।*
*राकेश भट्ट*
*प्रधान संपादक*
*पॉवर ऑफ नेशन*
*मो 9828171060*