राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की कांग्रेसियों ने की कड़ी निंदा

अजमेर ! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान डॉ संजय पुरोहित ने केंद्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सरकार की तानाशाही पुरा विश्व देख रहा है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते महंगाई एवं बेरोजगारी पर चर्चा नहीं कर सकते पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग कर विरोधियों को द्वेषता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है लेकिन अंत में सत्य की विजय होगी और इस तानाशाही का अंत होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की नाकामी महंगाई और बेरोजगारी पर जब हम सवाल पूछते हैं तो तानाशाह का मूड खराब हो जाता है। कांग्रेसियों ने बताया कि आज 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर गब्बर सिंह टैक्स जनता की जेब काट रही है भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार! उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी मानसिकता के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी रहेगा कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वतंत्र संग्राम में भाग लिया था कांग्रेसी कार्यकर्ता ना कभी झुकेगा ना कभी चुप बैठेगा।

error: Content is protected !!