दशम पुष्कर अखंड आनंद तीर्थ प्रदक्षिणा पदयात्रा

भारी बरसात के बावजूद पदयात्रा रही जारी श्रद्धालुओं ने कमाया धर्म लाभ

पुष्कर ! अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा के तीसरे दिन आज पदयात्रा थावला से यज्ञ एवं हवन कर प्रारंभ होकर भारी बरसात के बीच प्राचीन ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिरों के दर्शन करती हुई कड़ेल पहुची l पदयात्रा में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने सपत्निक भृर्तहरी मंदिर गोरखनाथ पीठ भैरव मंदिर बालाजी का मंदिर आदि के दर्शन करते हुए बॉडी घाटी होते हुए कडैल तक पदयात्रा की! पदयात्रा के दौरान निगम अध्यक्ष राठौड़ ने वृक्षारोपण किया एवं पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा का पुर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने कड़ेल में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने ग्रामीणों से जनसंवाद किया।
भारी बरसात के बावजूद पद यात्रियों का उत्साह एवं जोश देखने लायक था आज यज्ञउपरांत भैरवनाथ मंदिर भृर्तहरी की तप स्थली बालाजी मोड़ बाडी घाटी तिलोरा डूंगरिया खुर्द रेवन्त होती हुई कड़ेल पहुंची !
गायत्री शक्तिपीठ द्वारा निकाला गया रथ यात्रा रातादुण्डा कल्याणपुरा सनेडिया पीह रघुनाथपुरा बासेली चित्रकूट धाम देवनगर होती हुई कडैल पहुंची और रात्रि विश्राम किया !
गायत्री शक्ति पीठ द्वारा निकाली गई यात्रा कल बुधवार को यज्ञउपरांत मझेवला लोमस ऋषि तप स्थली बैजनाथ धाम मार्कंडेय आश्रम बाहदर माता होती हुई बूढ़ा पुष्कर पहुंचेगी। वही रथ यात्रा कवलाई बस्सी सिड़िया वास बवाल माता मायापुर खुंडियास बबायचा अरडका नरवर चचियावास होती हुई बूढ़ा पुष्कर पहुंचेगी। पदयात्रा भारी बरसात के बावजूद आज पदयात्रा जारी रही पदयात्रा में निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के साथ दातार सिंह राजेंद्र सिंह गोपी सिंह रावत महेंद्र सिंह मझेवाला घनश्याम सिंह राठौड़ ओम प्रकाश अग्रवाल टीआर शर्मा गोपाल स्वामी साहब सिंह सीताराम पारीक विष्णु सिंह राठौड़ कृपाल सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों यात्री पदयात्रा कर रहे हैं।

धर्मेंद्र राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
मोबाइल नंबर+917340608744

error: Content is protected !!