पदयात्रा से पूरा मार्ग हुआ भक्ति मय, आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ दिखे अनोखे अंदाज में
पुष्कर ! अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा के चौथे दिन आज पदयात्रा मझेवाला कडैल से यज्ञ एवं हवन कर प्रारंभ होकर भारी बरसात के बीच प्राचीन ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिरों के दर्शन करती हुई बूढ़ा पुष्कर पहुंची !
पदयात्रा के दौरान. राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने वृक्षारोपण किया ! पदयात्रा में निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड अनोखे अंदाज में दिखाई दिए आज वह सामान्य श्रद्धालु की तरह पदयात्रा में भजन गाते एवं मजीरे बजाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा मार्ग में पड़ने वाले पौराणिक ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिरों के दर्शन करती हुई बूढ़ा पुष्कर पहुंची ! इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने ग्रामीणों से जनसंवाद किया।
गायत्री शक्ति पीठ द्वारा निकाली गई यात्रा आज यज्ञउपरांत मझेवला लोमस ऋषि तप स्थली बैजनाथ धाम मार्कंडेय आश्रम बाहदर माता होती हुई बूढ़ा पुष्कर पहुंची। वही रथ यात्रा कवलाई बस्सी सिड़िया वास बवाल माता मायापुर खुंडियास बबायचा अरडका नरवर चचियावास होती हुई बूढ़ा पुष्कर पहुंची ।
गायत्री शक्ति पीठ द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा पदयात्रा कल शुक्रवार को यज्ञ एवं तर्पण के बाद बूढ़ा पुष्कर सुधा बाय मध्य पुष्कर भटबाय गणेश कपिल कुण्ड गोमुख पंचकुण्ड जमदग्नि कुण्ड पुष्करणी नामदेव गुफा विश्वामित्र तपस्थली अगस्त्य गुफा ब्रह्म घाट अभिषेक पूजन के बाद समापन होगी। इसी प्रकार रथ यात्रा बूढ़ा पुष्कर पंचशील वैशाली नगर तोपदड़ा रामगंज सराधना मांगलियावास गौरीकुंड आंम्बा अजगंध महादेव होती हुई पुष्कर ब्रह्म घाट पहुंचेगी।
पदयात्रा में निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के साथ महेंद्र सिंह मझेवाला महेंद्र रावत हेमंत जोधा अजय तेन्गोर घनश्याम सिंह राठौड़ ओम प्रकाश अग्रवाल टीआर शर्मा गोपाल स्वामी साहब सिंह सीताराम पारीक विष्णु सिंह राठौड़ कृपाल सिंह राठौड़ महेंद्र सिंह कड़ेल गिरीश सिंह राठौड़ एडवोकेट सम्राट उटडा ऋषभ सिंह राठौड़ नोरत गुर्जर सर्वेश पारीक सहित सैकड़ों यात्री पदयात्रा कर रहे हैं।
धर्मेंद्र राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
मोबाइल नंबर+917340608744