सत्रारंभ वाक् पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ 29 को

केकड़ी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय क्षेत्र के राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूल के संस्था प्रधानो की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया में आयोजित होगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम कुमावत ने बताया कि दो दिवसीय वाक् पीठ का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे होगा । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री रमेश चन्द पारीक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य होंगे , वहीं सेवानिवृत्ति अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री एस एन न्याति विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे।
संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति 2020, विद्यांजलि पोर्टल ,शाला दर्पण अपडेशन, जांच एवं संपर्क पोर्टल ,संस्था प्रधान के दायित्व की प्रभावी भूमिका, एनीमिया मुक्त राजस्थान, शक्ति दिवस, उड़ान योजना, चुप्पी तोड़ो पर आदि विषयों पर सार्थक वार्ता आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही प्रथम दिन के अंतिम सत्र में चर्चित विषयों पर समूह चर्चा की जाएगी।
आयोजन के प्रभारी श्रीधर जाट प्रधानाचार्य राबाउमावि जूनिया ने बताया कि दिनांक 29- 7 -2022 को प्रातः 9:30 से 10:30 बजे रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जाएगा उसके पश्चात उद्घाटन सत्र आयोजित होगा । तत्पश्चात शिक्षा के बढ़ते कदम, प्राथमिक जांच, भारत हरित राजस्थान
विषयों पर वार्ताए आयोजित की जाएगी जिसमें सूचना का अधिकार, एचडीएमसी एसएमसी का विद्यालय में योगदान, पेंशन प्रकरण अनुकंपा नियुक्ति ,विभिन्न प्रकार के अवकाश, तथा कार्यालय के अपेक्षाओं पर चर्चा होगी सभी विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे संगोष्ठी के अध्यक्ष श्री मोतीलाल मीणा प्रधानाचार्य राउमावि जूनिया सचिव योगेश जी आचार्य राबाउमावि कादेड़ा ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

error: Content is protected !!