जागेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा से जलाभिषेक

ब्यावर, 31 जुलाई। सावन माह में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और आराधना में लीन हैं। रविवार को देलवाड़ा रोड कृष्णा कॉलोनी स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तों ने सहस्त्रधारा से भोले बाबा का जलाभिषेक किया। पांच विप्रजनों ने रुद्र पाठ किया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच शिव पूजा की। शिवालय हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय व बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जलाभिषेक कार्यक्रम में आनंदवल्लभ तिवाड़ी, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, संजय गर्ग, कन्हैयालाल शर्मा, आरती सोनी, साधना सारस्वत, प्रिया शर्मा, संतोष तिवाड़ी, मोना यादव, बीना पंड्या, गायत्री अग्रवाल, प्रेम परिहार सहित कई भक्तों ने भाग लिया। विमला शर्मा, धीरज दाधीच, चंद्रप्रभा सेन ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। शाम को मनमोहक श्रृंगार कर आरती की गई।

error: Content is protected !!