संत निरंकारी मिशन का सामाजिक सरोकार

गुलगांव में वाटिका का निर्माण किया गया
केकड़ी 9 अगस्त(पवन राठी)
।सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का महावाक्य प्रदूषण अंदर हो या बाहर दुखदाई है। इसी को ध्यान में रखते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से समय-समय पर पौधारोपण अभियान, वाटिकाओं का निर्माण किया जाता रहा है।
इसी क्रम में ग्राम गुलगांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक लघु “हरदेव वाटिका” का निर्माण किया गया।
केकड़ी ब्रांच मीडिया सहायक राम चंद टहलानी ने बताया कि सर्वप्रथम सद्गुरु प्रार्थना करवायी गई इसके पश्चात 8:00 बजे से 12:30 बजे तक चली सेवा में एक वाटिका का निर्माण किया गया जिस के मुख्य अतिथि स्कूल के शारीरिक शिक्षक हनुमान प्रसाद टेलर विशिष्ट अतिथि चंद्र सिंह थे।
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी एवं गुलगांव ब्रांच मुखी गोपाल लाल खटीक ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वाटिका में 300 पौधे गोल्डन डोरंडा, 10 बोटल पाम, 6 मोरपंखी, 12 फाइकस, 20 लाल साग,आदि पौधे लगाए गए।
जिसमें टांकावास मुखी कालूराम निरंकारी,सेवादल इंचार्ज बालूराम कहार की देखरेख में टांकावास,गुलगांव, केकड़ी के लगभग 80 सेवादारों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान ग्राम के कई लोगों ने कार्य का अवलोकन कर मिशन के कार्यों की सराहना की।

error: Content is protected !!