केकडी में तिरंगा यात्रा होगी भव्य

केकडी 9 अगस्त(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी के केकडी शहर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में आज कटारिया विश्राम शाला में संपन्न हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला भाजयुमो अजमेर देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।ययव मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि तिरंगा यात्रा
प्रातः पुष्कर से प्रारंभ होकर अजमेर-नसीराबाद-सरवाड़ होते हुए 2:30 बजे केकड़ी पहुंचेगी जिसका अजमेर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर से केकड़ी शहर में अगवानी करते हुए युवा मोर्चा सहित सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर केकड़ी शहर से ब्यावर रोड तक यात्रा को नागोला विजय नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान केकड़ी नगर में तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,प्रधान होनहार सिंह राठौड़,युवा मोर्चा जिला महामन्त्री देववृत सिंह,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,विधि प्रकोष्ठ के निरंजन चौधरी,पूर्व अध्यक्ष रामनिवास तेली व बलराज मेंहरचन्दानी,
बन्ना लाल जाट प्रभुनाथ,मण्डल मंत्री सुरेश सेन, रसीद शेख, किशन लाल चौधरी,पार्षद कैलाश चौधरी, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा, सुरेश बेरवा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री,दशरथ साहू जोधा सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य रामदेव माली,सुरेश बैरवा,गिरीराज चावला, सुरेश कुड़ी,रामोतार सिखवाल,सुरेश सेन,सुरेश चौधरी,बृजेश टांक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!