*एबीवीपी का वृक्षमित्र अभियान जारी*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में एबीवीपी के वृक्षमित्र अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यक्रम वृक्षमित्र अभियान के तहत पूरे भारत में एक करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रजापति छात्रावास, कोटड़ा, अजमेर में वृक्षारोपण किया गया। आगामी दिनों में कई अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया जाएगा और एबीवीपी के वृक्षमित्र अभियान से सभी विद्यार्थियों को जोड़ा गया। अन्य कैंपस और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी प्रकार वृक्षमित्र अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। क्योंकि अधिक वृक्ष होने से कार्बन का स्तर कम होता है, मिट्टी की उर्वरकता बढ़ती है और जलस्तर भी बढ़ता है। वातावरण शुद्ध रहता है। सभी विद्यार्थी और कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। वृक्ष मित्र अभियान के तहत प्रत्येक विद्यार्थी और कार्यकर्ता दस पौधे लगाएंगे। सभी को प्रकृति की रक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे वातावरण दूषित ना हो और शुद्ध हवा सभी प्राणियों को मिल सके। इस अवसर पर एबीवीपी छात्र नेता राजेंद्र कालस, लोकेंद्र सिंह हरसोर, रामदेव प्रजापति, कन्हैयालाल प्रजापति, मोहन यादव रानी कंडारा विक्रम आरती तरूण सहित कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!