नगरपालिका परिसर में 101 फीट ऊँचा विशाल तिरंगा झण्डा स्थापित किया गया

केकडी 14 अगस्त(पवन राठी)
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिसर में 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थस्पिट किया गया।
पालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू ने बताया कि पूर्व केबीनेट मंत्री, एवं विधायक केकड़ी डॉ रघु शर्मा के मार्गदर्शन में केकड़ी नगरपालिका में ऐतिहासिक 101 फीट ऊँचा विशाल तिरंगा झण्डे की स्थापना की गयी।
नगरपालिका अधिशासी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी ने बताया कि
तिरंगा आज स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पालिका परिसर में स्थापित किया गया जिसका उद्घाटन कल 15 अगस्त, (स्वतंत्रता दिवस) को प्रातः 9.30 बजे किया जायेगा।

error: Content is protected !!