कृष्णापुरी वार्ड 19 की महिलाओं ने आयोजित करवाया कृष्णा जन्मोत्सव का कार्यक्रम

कृष्णापुरी, किशनगढ़ के वार्ड नं. – 19 की महिलाओं सुशीला, सुमित्रा, आभा, सुरज्ञान आदि ने मिलकर कृष्णा के जन्मोत्सव के कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की तथा चंदे की राशी का एकत्रीकरण किया। दही हांडी व डांस का कार्यक्रम भी रखा गया। गली के लोगो ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। लोगो द्वारा कृष्णा पूजा, दही हांडी व डांस भी किया गया। पंजीरी तथा दही मिश्री के प्रसाद को सभी लोगो के मध्य वितरित किया गया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

error: Content is protected !!