सप्त दिवसीय रिद्धि सिद्धि मंत्र आराधना मंगल कलश की स्थापना आज हुई

विद्यासागर तपोवन में आज गणिनी आर्यिका गुरु मां 105 संगम मति माताजी के पावन सानिध्य में रिद्धि सिद्धि मंत्र आराधना प्रारंभ हुई प्रातकाल अभिषेकम शांति धारा के पश्चात संगम मति माताजी के पावन सानिध्य में रिद्धि सिद्धि मंत्र आराधना कलश की स्थापना कैलाश चंद्र गंगवाल परिवार ने की प्रात काल की बेला में गंगवाल परिवार छतरी योजना ने दीप प्रज्वलन एवं शास्त्र भेंट किए माताजी ने प्रवचन देते हुए कहा कि आगम मैं लिखी हुई बात प्रमाणिक होती है हमें उस पर संदेह नहीं करना चाहिए अध्यात्म और स्वाध्याय शैली को जीवन में अपनाना चाहिए इससे जीवन सुधर एवं निश्चितता की ओर बढ़ता है

सप्त दिवसीय रिद्धि सिद्धि मंत्र आराधना मैं श्रद्धालुओं ने जाप किए

रिद्धि सिद्धि मंत्र आराधना के माध्यम से 7 दिनों तक जाप किया जाएगा सप्त दिवसीय रिद्धि सिद्धि मंत्र आराधना मैं आज कैलाश चंद गंगवाल परिवार ने माताजी को श्रीफल अर्पित किए रिद्धि सिद्धि मंत्र साधना के प्रारंभ होने के पूर्व संगम मति माताजी की आरती की गई माताजी ने आनंद यात्रा के माध्यम से प्रश्न मंच कार्यक्रम की श्रद्धालुओं को पुरस्कृत किया गया

error: Content is protected !!