लहरिया उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

डी जे की धुन पर महिला सदस्याओं के साथ पुरुष सदस्य भी थिरके

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा पुष्कर रोड स्थित नंदनी पैलेस समारोह स्थल पर लहरिया उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम में क्लब के साठ से अधिक सदस्य मौजूद थे जिसमे सभी पच्चीस महिला सदस्याएं पंचरंगी लहरिया धारण किए हुए थी
अध्यक्ष घेवारचंद नाहर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन सुनीता वर्मा एवम लायन आशा राठी के संयोजन में सावन के गीतों पर सभी सदस्यो ने नृत्य किया जिसमे लायन प्रियंका विजयवर्गीय,लायन आशा राठी आदि ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में शमा बांध दिया, इस अवसर पर क्लब सह सचिव लायन दिनेश शर्मा एवम लायन अंजना शर्मा की सुपुत्री प्रिया शर्मा ने आकर्षक स्वर में देश भक्ति गान प्रस्तुत किया जिस पर सभी सदस्य भाव विभोर हो गए एवम ताली बजाकर बालिका का उत्साहवर्धन किया साथ ही क्लब द्वारा बालिका प्रिया को पुरस्कृत किया गया
अंत में सभी सदस्यो ने वात्सल्य भोज का लुफ्त उठाया

error: Content is protected !!