अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

केकडी 23 अगस्त,(पवन राठी)
मंगलवार को राजपुरा रोड स्थित तारीख धर्मशाला में समारोह पूर्वक हुआ।
उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़, महिला मोर्चा भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, राजावत,जिला मंत्री दमयंती जोशी,छात्र नेता अनिरुद्ध सिंह,सी पी कुमावत,गोविंद शर्मा,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी पार्षद कैलाश चौधरी,शिवराज चौधरी, देहात महामंत्री कन्हैयालाल विजय भाजपा नेता एडवोकेट निरंजन चौधरी सुरेश कुड़ी ,रोहन राठी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष खुशीराम गूर्जर रणजीत सिंह,पूर्व सरपंच इन्द्रनारायण गुर्जर,युवा मोर्चा जिला महामंत्री देववृत सिंह के सानिध्य में हुआ,इस मौके पर अतिथियों का स्वागत दशरथ चौधरी,रामबाबू मेवाडा,नंदकिशोर ओझा,विष्णु साहू ,रौनक साहू,रितिक किर ने किया।इस मौके पर सभी पधारे पदाधिकारीयो ने छात्र संघ चुनाव में जीत को लेकर अपने अपने विचार सभी परिषद के कार्यकर्ताओं के सामने व्यक्त किए और चुनाव में एबीवीपी के पूरे पैनल को विजय दिलाने को लेकर मार्गदर्शित किया।इस मौके पर परिषद से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!