कांग्रेसियों ने की एनएसयूआई के प्रत्याशियों को जिताने की अपील

अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल डॉ श्रीगोपाल बाहेती महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान ने छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की हैं। कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर अपील की हैं कि 26 अगस्त को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर एनएसयूआई के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।

error: Content is protected !!