श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की गोधा गवाडी इकाई द्धारा नि:शुल्क कोविड वैक्सीन शिविर सुभाष उद्यान के सामने स्थित छोटा धड़ा पंचायत की नसियां जी के सभागार में आयोजित किया गया जिसमे दो सौ वृद्धजनों,महिलाओ एवम बच्चो को प्रथम,द्वितीय एवम बूस्टर डोज लगाकर लाभान्वित किया गया
इकाई अध्यक्ष शशि बज एवम मंत्री अनिता बज ने बताया कि प्रातः 9 बजे से ही आमजन इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आने लगे जिन्हे क्रमबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाया गया
इससे पूर्व समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के नेतृत्व में सभी सदस्याओं ने मंदिर जी में श्रीजी के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके संत शाला में विराजमान जैन संत संबुद्ध सागर जी महाराज एवम सविज्ञ सागर जी महाराज का आशीर्वाद लेकर शिविर का विधिवत का शुभारंभ श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी के कर कमलों द्वारा किया गया
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाटनी,सामाजिक कार्यकर्ता,छोटा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष दिनेश पाटनी,मंत्री मनोज गोधा,कोषाध्यक्ष श्रेयांस पाटनी, अनिता पाटनी , कविता संतोष बाकलीवाल अनिशा अर्चना , नीलू , सुनिता पूजा सेठी, बुलबुल पिंकी ,रेखा ,अंतिमा आदि ने सेवा दी
इससे पूर्व आमजन को कोविड़ वेक्सीन लगवाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कर जागरूक किया गया
मधु पाटनी अध्यक्ष