केकड़ी 25 अगस्त(पवन राठी)बुधवार को सम्पन्न पालिका की विशेष बैठक के बाद मेला कमेटी का अध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत दाधीच को बनाये जाने के बाद पालिका में राजनीति उबाल पर आ चुकी है।
इसी कड़ी में 23 पार्षदों ने अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लेकर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू को देने जब 22 पार्षद पालिका पंहुचे तो उन्हें पालिका अध्यक्ष नही मिले इस पर उक्त निंदा प्रस्ताव अधिशाषी अधिकारी को देना चाहा परंतु अधिशाषी अधिकारी सैनी ने निंदा प्रस्ताव लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि अधिकृत व्यक्ति को दे मैं अधिकृत नही हूँ ।ज्ञापन देने की भी कोशिश सेनी को देना चाहा परंतु ज्ञापन भी नही लिया गया।
सैनी के इस व्यवहार से आक्रोशित पार्षद गण पालिका परिसर में ही धरने पर बैठ गए ।
निंदा प्रस्ताव व ज्ञापन देने गए 22 में से 13 पार्षद भा ज पा के एवम शेष कांग्रेस के होने की जानकारी सामने आई है।