भारत विकास परिषद अरावली में बनवाए औषधीय लड्डू

वर्तमान में गोवंश के मध्य फैले लम्पी वायरस के प्रकोप से बचाव और संक्रमण से रोकथाम के लिए भारत विकास परिषद द्वारा आयुर्वेदिक औषधियों को मिलाकर 200 किलो मिश्रण की दवा बनवाई गई है।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि लम्पी वायरस गौवंश में बहुत तेजी से संक्रमित हो रहा है और इसके संक्रमण से गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है ऐसे में बचाव के लिए यह दवा बनवाई गई है।
शाखा सचिव रितेश गर्ग ने बताया कि दवा के वितरण के लिए शाखा परिवार के सभी सदस्य अपने अपनी क्षेत्र में दिन में दो बार यह दवा गायों को खिलाएंगे।
आज से दवा के वितरण की शुरुआत कर दी गई है।
आज इस अवसर पर शाखा के अनुज गर्ग,मोहित बंसल,कमल जैन, संजय गोयल, अविनाश अग्रवाव, ऋषिराज शर्मा ,लोकेश बंसल उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!