*लायंस क्लब केकडी द्वारा चार्टर दिवस मनाया*

केकड़ी 25 अगस्त(पवन राठी)। लायंस क्लब केकड़ी द्वारा लायंस भवन जयपुर रोड केकडी में एक समारोह आयोजित कर चार्टर दिवस मनाया गया । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि 24 अगस्त 1980 को लायंस क्लब केकड़ी की स्थापना हुई थी । 40 साल बाद दो चार्टर मेंबर शेष रहे । पदम रांटा व विनय कटारिया को माला पहनाकर, पगड़ी बंधवाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान कर लायन साथियों ने सम्मान किया । निवर्तमान अध्यक्ष लायन एस एन न्याती ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1980 को 28 मेंबर द्वारा लायंस क्लब की स्थापना की गई । आज तक लायंस क्लब द्वारा सेवा कार्य किए ,आंखों के ऑपरेशन कराना क्लब का मुख्य कार्य रहा है । आज दिनांक तक 9872 ऑपरेशन करा कर लायन साथियों ने अपने कर्तव्य का निर्वाह किया । स्वास्थ्य संबंधी कैंप लगाकर जरूरत बंद की । सेवा कार्यों में भागीदारी दी । क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी ने पदम रांटा व विनय कटारिया के क्लब में किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई । पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि कैलाश गर्ग ,राकेश कासलीवाल, विनय पांड्या, जगदीश फतेहपुरिया, डॉक्टर बृजेश गुप्ता ,अनिल दत्त शर्मा ,निरंजन चौधरी ,दिनेश मेवाड़ा, आशाराम जांगिड़ ,भरत माहेश्वरी मुरारी गर्ग ,संजय जैन , अमित पारीक , राकेश जोशी उपस्थित रहे । क्लब द्वारा 28 अगस्त रविवार को मेघा स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर व 30 अगस्त मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई ।

error: Content is protected !!