केकड़ी 26 अगस्त (पवन राठी)नगर पालिका केकड़ी के 22 पार्षदों नेअधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव शुक्रवार को उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को सौंपा।
ज्ञापन में सैनी पर गैर कानूनी तरीको से कार्य करके नगर पालिका अधिनियमो की धज्जियां उड़ाने जैसे गंभीर आरोप जड़े है।
उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली ने तत्तकाल सैनी को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है।