केकड़ी 26 अगस्त(पवन राठी)जयपुर अजमेर टोंक की लाइफलाइन बीसलपुर परियोजना के बीसलपुर बांध के लबालब हो जाने पर उसके अधिशेष पानी की निकासी के लिए गेट संख्या नो व दस को बटन दबाकर शुक्रवार सुबह 7 बजे टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल द्वारा खोले गए।इससे पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा कंट्रोल रूम में विधिवत पूजा अर्चना की गई।
गेट खोलने से पूर्व सुबह 6 बजे से अलर्ट अलार्म बजाया गया जिससे कि लोग सुरक्षित स्थान पर जा सके।
गौर तलब है कि 1999 में बांध निर्माण के बाद इस वर्ष 6थी बार पानी की निकासी के लिए गेट खोले गए है।पूर्व में 2004-2006-2014-2017 व 2019 में बांध के गेट खोले गए थे।
जल निकासी के मनोरम और विहंगम दृश्य को देखने और कैमरों में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बांध पर अलसुबह ही पंहुच कर पल पल गेट खुलने का इंतजार करते देखे गए।
बांध की भराव क्षमता 315,-50आर एल मीटर है उससे अधिक पानी बांध में आ जाने के कारण गेट खोलकर जल की निकासी का क्रम शुरू किया गया है।6010 क्युषेक जल की निकासी की जाएगी।