प्रेम व मनोहार का त्योहार रोठ तीज

आज दिनांक 30 अगस्त 2022 – दिगम्बर जैन समाज के द्वारा रोठ तीज का त्यौहार बहुत ही उल्लास के साथ मनाया गया ।
सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष व दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष प्रकाश जैन पटनी के सागर विहार वैशाली नगर के निवास पर जन प्रतिनिधियों व अधिकारीयों व अन्य सम्प्रदायों के समाज सेवियों के द्वारा रोठ तीज का आनन्द उठाया गया ।
यह जानकारी देेते हुए श्रीमति मीनल नमन पटनी ने बताया की वर्तमान समय में पूरे विश्व में विद्रोह का वातावरण छाया हुआ है इसमें दिगम्बर जैन समाज के रोठ तीज पर सभी वर्गों व सम्प्रदायों के लोगों के द्वारा एक ही स्थान पर प्रेम व मनोहार के साथ भोजन करना व कराना पूरे राष्ट्र के नाम प्रेम व सद्भावना का संदेश देता है।

(प्रकाष जैन पाटनी)
उपाध्यक्ष
मो. 9829332777

error: Content is protected !!