निमोद में ग्रामीण ओलिंपिक का हुवा समापन

*ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित चार दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आज हुआ समापन । वॉलीबॉल महिला वर्ग मे हाड़ा रानी ,पुरुष वर्ग में आजाद क्लब और कबड्डी में उगाई इलेवन रही विजेता*
*समापन समारोह में कई अतिथि रहे मौजूद, विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत ,वहीं छात्र छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुतियां।*

केकड़ी 1 सितंबर(पवन राठी)
ग्राम पंचायत निमोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आज विधिवत समापन हुआ ।
आज खेले गए रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबलों में वॉलीबॉल महिला वर्ग में हाडा रानी ने सरस्वती क्लब को 3-1 के सेट से हराया वहीं पुरुष वर्ग में आजाद क्लब ने प्रताप क्लब को 4-1 के सेट से मात दी ।
कबड्डी में उगाई इलेवन विजेता रही।
विजेता टीमो को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में ऑफिशियल एवं निर्णायक दल में शारीरिक शिक्षक गणेश लाल पारीक ,अब्दुल गफ्फार देशवाली, रोड लाल बेरवा ,लोकेश चौहान, नंदलाल कुमावत एवं बजरंग लाल खाती मौजूद रहे।

आज के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भंवर सिंह राठौड़ ,विशिष्ट अतिथि दशरथ सिंह राठौड़,शिक्षाविद रामकिशन गुर्जर, शभूपुरी गोस्वामी, बनवारी गुर्जर ,सुरेश कुमार गुर्जर रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक पृथ्वीराज गौड ने की।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने किया। अंत में ध्वजा अवतरण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!