लायंस क्लब अजमेर आस्था की सेवा से 35 विद्यार्थी लाभान्वित

चंद्रवरदाई नगर क्षेत्र की रेगर बस्ती आंगनवाड़ी के लिए गणवेश भेंट
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा चंद्रवरदाई नगर क्षेत्र के स्लम एरिया रैगर बस्ती में संचालित आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले 35 नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु
अतुल पाटनी के सहयोग से गणवेश भेंट की गई
अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि आंगनवाड़ी में शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लायन अतुल पाटनी के संयोजन में आंगनवाड़ी मित्र गायत्री वर्मा, कार्यकर्ता ममता शर्मा एवम सहायिका संगीता को गणवेश की सेवा भेंट की गई जिसे स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम नन्हे मुन्ने बच्चो के अभिभावकों के सम्मुख प्रदान की जाएगी
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कमल गंगवाल,अनिल पाटनी,विजय पांड्या,देवर्ष गंगवाल आदि मोजूद रहे
लायन घेवर चंद नाहर अध्यक्ष
लायन विनिता अग्रवाल सचिव

error: Content is protected !!