*ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन*

केकड़ी 15 सितंबर(पवन राठी) / विगत 4 दिन से चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन का समापन आजा नगरपालिका रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ । समापन समारोह के मुख्य अतिथि केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय अजमेर श्री अनिल कुमार जोशी, प्रधान पंचायत समिति केकड़ी होनहार सिंह राठौड़, सहायक निदेशक अजमेर भागचंद मंडरावलिया , नगरपालिका उपाध्यक्ष संपत देवी झारोटिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल संयुक्त निदेशक अजमेर भँवर नरेंद्र सिंह , पंचायत समिति सदस्य घनश्याम आचार्य , पार्षद रमाकांत दाधीच , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा , पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह राठौड़, विकास अधिकारी मधुसूदन रतनू, जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार धाबाई, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी राधेश्याम कुमावत व जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि रामधन जाट रहे ।
वहीं अध्यक्षता प्रतियोगिता संयोजक एवं उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास कुमार पंचोली ने की। समापन समारोह की शुरूआत मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलन ,अतिथियों के माल्यार्पण व साफा बंधन के साथ हुई । ततपश्चात ए वन एकेडमी केकड़ी की छात्राओं द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तस्वारिया की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिस पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। समारोह में श्रेष्ठ प्रतियोगिता के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वालों को प्रभारी अधिकारियों व कार्मिकों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश दाधीच प्रधानाचार्य भंवर लाल जाट प्रधानाचार्य हेमेंद्र चौधरी का सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता में नियुक्त सभी निर्णय को निर्णय को को भी आयोजन समिति की ओर से टी-शर्ट व टोपी सम्मान स्वरूप प्रदान की गई।
कार्यक्रम में 4 दिन तक अच्छा सफाई कार्य करने वाले नगरपालिका के कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी खेलों की विजेता व उपविजेता टीमों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया
प्रतियोगिता के प्रत्येक खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी समिति द्वारा पुरस्कार दिया गया।
विकास अधिकारी मधुसूदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व अन्य भामाशाहों ने पूरी प्रतियोगिता में सहयोग दिया है ।
उन्होंने जिले में भाग लेने वाली सभी टीमों को जीत की शुभकामनाएं।
विशिष्ट अतिथि श्री अनिल कुमार जोशी ने सभी विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी व अजमेर आकर खेलने का न्योता भी दिया।
प्रधान पंचायत समिति होनार सिंह राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों को आगे जीवन में और भी अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया ।
मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन कमलेश कुमार साहू ने समापन की घोषणा करते हुए ब्लॉक केकड़ी का ग्रामीण ओलंपिक झंडा विकास अधिकारी को सुपुर्द किया राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह का समापन हुआ।
प्रतियोगिता का सफल संचालन बिहारी दान चारण, कैलाश चंद्र गौड़ ने किया।
इसमें संतोष विजय ,रितु पाराशर, हरिनारायण बिदा, रामनारायण लौहार , सांवर लाल जाट आदि का विशेष सहयोग रहा।
आज खेले गए मुकाबलों में टेनिस बॉल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में कादेड़ा पंचायत की टीम बघेरा को 18 रन से हराकर चैंपियन बनी।
कबड्डी में ग्राम पंचायत सरसड़ी की टीम ने रामपाली की टीम को अच्छे अंतर के साथ हराते हुए केकड़ी ब्लॉक की कबड्डी चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया।
विजेता टीमें जिला स्तर पर ब्लॉक केकड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगी।

error: Content is protected !!