अजमेर 15 सितम्बर / महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2022 के 13 दिवसीय कार्यक्रमों को शुभारम्भ आज श्री अग्रसेन प्रीमियर लीग के दो मैच खेलने के साथ आगाज हुआ l जी एल ओ ग्राउंड पर श्री अग्रसेन प्रीमियर लीग का मुख्य अतिथि श्री लोकेश अग्रवाल मुन्शी ने कुलदेवी महालक्ष्मी जी तथा अग्रकुल प्रवर्तक भगवन श्री अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा पर मार्यापण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया l कार्यक्रम के संयोजक सतीश बंसल, नितेश बिन्दल, अनिल बाड़मेरी, नितेश अग्रवाल तथा खुशम अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वगत सत्कार किया तथा 5 दिवसीय श्री अग्रसेन प्रीमियर लीग की शुरुआत की, लीग में आज 2 मैच खेले गए l
पहला मैच अग्रवाल रॉयल व अग्रवाल टाइगर्स के मध्य खेला गया, जिसमे अग्रवाल रॉयल टीम के कप्तान नितेश बिंदल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने का निर्णय लेकर 16 ओवर में 245 रन बनाये जिसमे सौरभ अग्रवाल 50, सपन गर्ग 45, मेहुल गर्ग 45 का प्रमुख योगदान रहा l
अग्रवाल टाइगर्स के कप्तान लोकेश बंसल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने निर्धारित ओवर में मात्र 89 रन ही बनाकर 156 रन से ये मैच हार गई. मेन ऑफ़ दा मैच का ख़िताब रोचक गोयल को घोषित किया गया l
दूसरा मैच अजमेर सकल अग्रवाल समाज के 40 वर्ष व उससे उपर की उम्र के वरिष्ठ अग्रवालजनों की अग्रवाल योद्धा तथा अगवाल किग्स की टीमो के मध्य हुआ l जिसमे अग्रवाल किंग्स टीम के कप्तान सुबोध जैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने का निर्णय लेकर 16 ओवर में 121 रन बनाये जिसमे अमित गोयल 37, आशीष अग्रवाल 36 का प्रमुख योगदान रहा l
अग्रवाल योद्धा के कप्तान विमल गर्ग ने अपनी टीम के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने निर्धारित ओवर में 122 रन बनाकर 5 विकेट से यह मैच जीता, मैच में देवेश गुप्ता ने 28 रन बनाते हुए 2 विकेट झटक कर मेन ऑफ़ दा मैच घोषित हुए, कप्तान विमल गर्ग अविजित रहते हुए अपनी टीम को जीत की रह दिखाई l
कार्यक्रम में सुबोध जैन, रमेश अग्रवाल, विष्णु गर्ग, गोपाल गोयल, डा. विष्णु चौधरी, हेमराज गोयल, गौरव गर्ग, अशोक पंसारी, संदीप बंसल, हनुमान दयाल बंसल, लोकेश चौधरी, मनिल गर्ग, संदीप गोयल, अखिल गर्ग, विनीत गर्ग, अक्षय गोयल तथा नवनीत परनामी का सराहनीय सहयोग रहा l
नितेश बिंदल