आरपीएससीः- प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022

अभ्यर्थी का नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन का अवसर

अजमेर, 21 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग हेतु प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2022 तक किया जाना है। इस परीक्षा में आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को गुरुवार से ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया जा रहा है।
आयोग सचिव श्री एच.एल अटल ने बताया कि 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2022 तक अभ्यर्थी का नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन किये जा सकेंगे। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जायेंगें। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू. 500/-का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!