अजमेर! प्रताप नगर विकास समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भंवाड़ा ने बताया कि आज चौथे दिन की कथा के मुख्य यजमान श्री बहादुर सिंह पिपरोली,मूल सिंह कर्शनाऊ,किशन सिंह सनेडिया,धीरेंद्र सिंह रेवत ने सपत्नीक भागवत जी आरती और पूजन किया।
विशिष्ट अतिथि के रुप दशरथ सिंह जी तंवर, महेन्द्र सिंह ज मिंडकिया और डाक्टर सम्पत सिंह जोधा का स्वागत महराज श्री के द्वारा किया गया 🚩
इससे पूर्व सुबह जल्दी वृंदावन से आए कथाकार शिवम कृष्ण जी महाराज के साथ समिति के सदस्यो ने लोहागल स्थित गौशाला मे आर्वेदिक लडडू और लापसी खिलाकर सेवा कार्य किया। महराज श्री गायों मे आई इस महामारी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सकल हिन्दू समाज द्वारा गो सेवा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्रताप नगर विकास समिति और गो भक्तो को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह डिगाल, कृष्ण सिंह डाबड़ा, गुलाब सिंह राजावत, शिव खण्डवा, भवानी सिंह टीबड़ी, युवराज सिंह रूलाना, विक्रम सिंह, घनश्याम सिंह, रघुवीर सिंह, भंवर सिंह, पंडित रामावतार जी आदि उपस्थित थे।
