केकडी 24 सितम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र केकड़ी में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सातों मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व जिला प्रकोष्ठ संयोजक की बैठक विनायक वाटिका अजमेर रोड केकड़ी में रखी गई।
जिसमें आने वाली 28 सितम्बर को आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तेयारियो पर विचारविमर्श किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी को नियुक्त किया गया। जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने बताया कि
कार्यक्रम में लगभग 500 बुद्धिजीवी जन भाग लेंगे ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भागीरथ चौधरी सांसद लोकसभा क्षेत्र अजमेर व देवी शंकर भूतड़ा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अजमेर देहात होंगे।
कार्यक्रम दिनांक 28 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे गौशाला देवगांव गेट के पास केकड़ी में रखा जाएगा।
कार्यक्रम आयोजन करता श्री रामेश्वर प्रसाद बंबोरिया जिला संयोजक प्रबुद्ध जन व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ,भाजपा जिला अजमेर देहात द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद बंबोरिया ,राजेंद्र कुमार विनायका,रायचंद बागड़ी, सत्यनारायण चौधरी ,अनिल कुमार मित्तल, राजवीर भीचर, प्यारेलाल खिंची, रामेश्वर प्रसाद गोस्वामी ,अर्जुन सिंह शक्तावत, महेश कुमार शर्मा, कालूराम माली उपस्थित रहे।