केकडी 24 सितम्बर(पवन राठी)
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ अनीता रायसिंघानी ने इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने का मतलब है आपके अंदर सेवा की भावना है।आप अनेक सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना सकते हो। डॉ शिखा माथुर ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों से कहा कि वे राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े और महाविद्यालय और गोद लिए गए गांव में सेवा कार्य करके पढ़ाई के साथ-साथ सेवा गतिविधियों को भी जीवन चर्या में शामिल करें। कार्यक्रम प्रभारी डॉ नीता चौहान ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना क्या है और इसके उद्देश्य क्या है इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि उन्हें मैं नहीं आप के सिद्धांत पर जो राष्ट्रीय सेवा योजना का मोटो वाक्य है, उस पर चलना चाहिए और मिलजुल कर सेवा कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता चौहान एवं धन्यवाद डाॅ कीर्ति चौधरी के द्वारा किया गया।