श्री अग्रसेन जयंती पर विशाल महा आरती का आयोजन

अजमेर! भगवान श्री अग्रसेन महाराज की 5146 वी जयंती के पावन पर्व के अवसर पर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2022 के तत्वाधान में आज सूचना केंद्र स्थित श्री अग्रसेन सर्किल पर महाआरती का आयोजन किया गया ! श्री अग्रवाल युवा समिति के गिर्राज अग्रवाल ने बताया कि सूचना केंद्र स्थित अग्रसेन सर्किल को विशेष रुप से सजाया गया एवं 501 दीपक से महाआरती का आयोजन किया गया। महा आरती में कुलदेवी लक्ष्मी माता एवं श्री अग्रसेन महाराज की आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी शंकर लाल बंसल शिव शंकर फतेहपुरिया विष्णु चौधरी सतीश बंसल हनुमान दयाल बंसल लोकेश अग्रवाल शिव कुमार बंसल विष्णु अग्रवाल विष्णु मंगल शैलेंद्र अग्रवाल राकेश डीडवानिया संदीप बंसल मनोज गर्ग संदीप गोयल लोकेश चौधरी राजेश गर्ग नितेश जिंदल अमित गोयल हेमंत अग्रवाल विनीत गर्ग रोहित बंसल प्रियांश सिंघल अक्षित बंसल राजेंद्र प्रसाद मित्तल अगम प्रसाद मित्तल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं मातृशक्ति उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!