केकड़ी 25 सितम्बर (पवन राठी)
लायंस क्लब केकडी एवम डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र चिकित्सा फॉलोअप शिविर लायंस भवन पोकी नाडी जयपुर रोड पर संपन्न हुआ ।प्रोजेक्ट चेयरमैन लायनएस एन न्याति ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी न्याती की पुण्य स्मृति में न्याति परिवार द्वारा आयोजित फॉलोअप शिविर का शुभारंभ श्री गणेश जी के चित्र के सामने लायंस क्लब केकड़ी के क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग उपाध्यक्ष लायन राकेश जैन, कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या, सह सचिव भरत माहेश्वरी, डॉक्टर डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अनामिका ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । चश्मा के नंबर निकालने का कार्य 2 संपन्न हुआ । चस्मा 9 अक्टूबर को दिया जावेगा । फॉलोअप शिविर में कंपाउंडर लोकेश शर्मा, मनोज मेघवाल, प्रवीन कुमार, लोकेश सोनी, गिरीराज व रामप्रसाद वैष्णव ने सराहनीय सहयोग दिया ।