*श्री अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर प्रभात फेरी सोमवार को प्रातः 7:00 बजे*

*मदार गेट तिराहे पर अग्रवाल समाज अजमेर की और से शोभा यात्रा का होगा भव्य स्वागत*

अजमेर 25 सितम्बर ( ) अग्रकुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन महाराज की 5146वी जयन्ती के अवसर पर श्री जयन्ती महोत्सव समिति के तत्वावधान में अग्रवाल समाज अजमेर के संयोजन में 26 सितम्बर सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से श्री गणेश जी के मंदिर आगरा गेट अजमेर से प्रभात फेरी निकाली जायेगी, प्रभात फेरी में प्रसिद्ध भजन गायक श्री विमल गर्ग और उनके साथी भजन गाते हुए चलेंगे व समाज बंधु अग्र पताका हाथों में लेकर व अग्रसेन जी के जयकारे करते हुए चलेंगेl
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात फेरी आगरा गेट से नया बाजार चौपड़, घी मंडी, सर्राफा पोल, मोदियाना गली, होलीदडा, इमली मोहल्ला, नला बाजार, घसेटी मोहल्ला, मूंदडी मोहल्ला, मदार गेट, कवडस पुरा, पड़ाव, लालकोठी केसर गंज होते हुए सीताराम बाजार केजरगंज में विसर्जित होगी l
अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर शाम को केसरगंज से निकलने वाली शोभा यात्रा जुलूस का अग्रवाल समाज अजमेर की और से शाम 5:00 बजे कस्तूरबा अस्पताल के सामने मदार गेट पर भव्य स्वागत, आरती व प्रसाद वितरण किया जायेगाl
शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल सभी समाज बंधुओं व मात्रशक्ति से प्रभात फेरी व स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष, अग्रवाल समाज अजमेर
9414280962p

error: Content is protected !!