भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़पीपलेश्वर महादेव पर सामूहिक रूप से देखा महाकाल लोक का लोकार्पण

केकड़ी 11 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया व अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा सोमवार रात्रि को उज्जैन में मोदी जी द्वारा महाकाल लोक परियोजना लोकार्पण कार्यक्रम के तहत आज खिड़की गेट स्थित बड़ पिपलेश्वर महादेव मंदिर शिवालय में पूजा अर्चना की गई तथा कार्यक्रम का सीधे प्रसारण का सार्वजनिक रूप से सामूहिक प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के 12 द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश उज्जैन में स्थित महाकाल में नवनिर्मित भव्य गलियारा *श्री महाकाल लोक श्रद्धालुओ को समर्पित किया गया।इस मौके पर अपने सम्बोधन में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर व सत्यनारायण चौधरी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मोदी जी द्वारा सभी धार्मिक स्थलों पर विकास की गंगा बहाते हुए एक नई पहचान भारत को दी जा रही है जिससे देश का गौरव बढ़ रहा है,भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को प्रतिस्थापित करने के उनके प्रयास निसन्देह भारत के प्राचीन गौरवशाली अतीत की याद ताजा कर रहे है इसी क्रम में चारधाम तीर्थो का कायाकल्प,काशी परियोजना ओर अब महाकाल परियोजना सहित आगे भी ओर कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते है,कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत,मंत्री सुरेश सेन,आई टी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी महामंत्री कमल सांखला,पूर्व पार्षद मनीष मेंहरचन्दानी व गणेश जी भाटी का विशेष सहयोग रहा जिनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामबाबू सांगरिया ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़ व सत्यनारायण चौधरी,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी व महेश शर्मा,पूर्व चेयरमैन किशन लाल डसानिया,महामंत्री रामबाबू सांगरिया, युवामोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,महेश बोयत,धनराज नायक,आई टी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,श्रीराम आचार्य,रोहित जांगिड़,सुरेश सेन,संजय बेनीवाल,पूर्व पार्षद मनीष मेहरचन्दानी,ललित चौधरी,योगराज सिंह,गोपाल लाल सोनी,चिरन्जी लाल सोनी,विनोद विजय,रमेश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!