केकड़ी 12 अक्टूबर(पवन राठी )
प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने बताया कि बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दिनाँक 25 अक्टूबर 2022 को अपराहन 2:15 बजे से अजमेर रोड़ विद्यालय परिसर में पूर्व छात्र, पूर्व आचार्य/ दीदी,पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिकों का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु पूर्व तैयारी बैठक अजमेर रोड़ विद्यालय परिसर में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम हेतु दायित्वों की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, बौद्धिक, विचार- प्रकटीकरण,साज -सज्जा, भोजन -व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा की गई। आगामी बैठक 19 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे सापुन्दा रोड़ विद्यालय परिसर में रखी गई है।
बैठक में प्रबंध समिति के माननीय पदाधिकारी,तीनों इकाइयों के
प्रधानाध्यापक तथा आचार्य /दीदी उपस्थित थे।