जी.एल.ओ. षिव मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव

आज दिनांक 01 नवम्बर – मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय स्थित श्री जी.एल.ओ. षिव मन्दिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव समस्त रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़े धूम-धाम के साथ मनाया।
कार्यक्रम के तहत भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम श्रृगांर किया गया तथा 56 भोग की झांकी सजाई गई। तत्पष्चात भगवान भोलेनाथ की महाआरती का आयोजन सांय 4ः30 बजे किया गया। आरती के पश्चात् मौरवी गुजरात में पुल हादसे में दिव्गंत आत्माओं की शांति एवं उनके परिवारजनो को इस असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की गई। महाआरती के पश्चात् उपस्थित भक्तजनो को अन्नकुट का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें मण्डल रेल प्रबन्धक एवं यातायात लेखा कार्यालय के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर उप मुख्य लेखाधिकारी डा. स्वाति चुलेट, वरिष्ठ लेखाधिकारी सी.पी. निर्माण, आर.के. बल्दुआ एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अजीत सिंह
सचिव
मो. 9829961955

error: Content is protected !!