नोटबंदी का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है – कांग्रेसी

अजमेर ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत आर्थिक नीतियों के कारण नोटबंदी की गई थी। नोटबंदी का खामियाजा आज देश की जनता भुगत रही हैं।
नोटबंदी की बरसी पर कांग्रेसियों ने वक्तव्य जारी कर कहा कि 8 नवंबर 2016 को रात 8:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक राष्ट्र को किए गए संबोधन में 8 नवंबर की रात से 500 और 1000 रुपए के नोटों को खत्म करने का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इससे देश में काले धन पर नियंत्रण एवं जाली नोटों से छुटकारा पाया जा सकेगा।
कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गलत फैसले के कारण देश में अर्थव्यवस्था का पतन हो गया है। नोटबंदी भारत के प्रधानमंत्री द्वारा एक जानबूझकर किया गया कदम था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके दो तीन अरबपति दोस्त छोटे एवं मध्यम व्यवसायियों को खत्म करके भारत की अर्थ व्यवस्था पर एकाधिकार कर ले!
कांग्रेसियों ने बताया कि नोटबंदी से देश में महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ी है और छोटे व्यवसाय खत्म होने के कगार पर है। और देश में 2016 की तुलना में नगदी बढी है।

error: Content is protected !!