संस्कृति द स्कूल में निशानेबाजों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का दमखम

19 नवंबर 2022 66वीं जिला स्तरीय अंतर विद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता के अंतर्गत संस्कृति द स्कूल में चल रही चार दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों से आए निशानेबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
1. एयर राइफल पीप साइट एन. आर अंडर 14 छात्र वर्ग
स्वर्ण पदक – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपाली , अजमेर
रजत व कांस्य पदक – संस्कृति द स्कूल
2. एयर राइफल ओपन अंडर 14 छात्र वर्ग
स्वर्ण – आन एकेडमी
रजत – मयूर स्कूल
कांस्य – एस.वी.जी.एम.एस
3. एयर पिस्टल अंडर 14 छात्र वर्ग
स्वर्ण पदक – माहेश्वरी पब्लिक स्कूल
रजत पदक – डी.डब्ल्य.ू.पी.एस
कांस्य पदक – सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल
दिनांक 20 नवंबर को प्रतियोगिता का समापन अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन व पदक समारोह के साथ होगा।

error: Content is protected !!